फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, कई जगहों पर लगा जाम

Sat, 08 Sep 2018 08:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi rain
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश के कारण मौसम बदल गया है। सुबह से मौसम कभी धूप कभी छांव का खेल खेल रहा था। शाम के समय काले बादल और हवा के झोकों के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। 
विज्ञापन


तेज बारिश के कारण शहर में कई जगह जलभराव हो गया। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर ट्रैफिक जाम भी लग गया था।
 

बता दें कि मौसम विभाग के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने शुक्रवार को अनुमान व्यक्त किया था कि देश के 22 राज्यों में कुछ स्थानों पर अधिक बारिश हो सकती है। किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए प्राधिकरण की तरफ से लोगों को ऐहतियाती उपाय करने को कहा गया है।

एनडीएमए ने ओडिशा के अंदरूनी, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शनिवार तक 25-35 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। 

गृह मंत्रालय के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक केरल के 488 लोगों समेत 10 राज्यों में 1400 से अधिक लोग बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें उत्तर प्रदेश में 254, उत्तराखंड में 37 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें