फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert: दिल्ली-NCR में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, कई इलाकों में लगा जाम

Mon, 09 Sep 2024 07:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। सुबह बारिश होती है तो दिन में धूप निकल आती है। यही स्थिति दो दिन से देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
बारिश के पानी में कूदते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को पूरे दिन मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शाम को हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे नौकरी पेशा लोगों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। सुबह बारिश होती है तो दिन में धूप निकल आती है। यही स्थिति दो दिन से देखने को मिल रही है। रविवार को सुबह बारिश के बाद दिन में तेज धूप खिली। सोमवार को दिन में धूप खिली रही, शाम को कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। इस दौरान पार्कों और मॉल में लोगों ने बच्चों साथ जमकर मस्ती की और मौसम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

वायरल बीमारियों का बढ़ा प्रकोप
मौसम में बदलाव के साथ वायरल बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसमें खांसी, जुकाम, गला खराब होना, बुखार, उल्टी, दस्त के रोगियों की संख्या अधिक है। ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें