फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश, तेज हवाओं ने फिर कराया सर्दी का एहसास

Mon, 18 Feb 2019 10:11 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने फिर से करवट ले लिया है। सोमवार रात विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले पड़े। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम परिवर्तन हुआ है। इस कारण बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। 
विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार को भी मौसम का मिजाज बदला था और तेज बारिश के साथ ओले पड़े थे। इस कारण से सर्द हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया था। 

मौसम विभाग के मुताबिक 19, 20 और 21 फरवरी को भी हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 20 और 21 फरवरी को ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से बढ़े हुए तापमान पर थोड़ा ब्रेक लगेगा और मामूली गिरावट होगी। 

हालांकि शीत लहर जैसा प्रकोप नहीं रहेगा। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इस कारण दिन भर कभी तेज धूप तो कभी घनी काली घटाओं में सूरज की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रात करीब 9:30 बजे मौसम बदला और बारिश के साथ ओले पड़े। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। विभाग की मानें तो दो से तीन दिन अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच बना रहेगा। उसके बाद तापमान में मामूली गिरावट होगी। 23 फरवरी के बाद से अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। 

पूर्वानुमान: हल्का कोहरा रहने, आसमान में बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना है। 
अधिकतम तापमान: 25.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 11.2 डिग्री सेल्सियस
19 फरवरी को सूर्यास्त: शाम 6:14 मिनट
20 फरवरी को सूर्योदय सुबह 6:56 मिनट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें