फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Sun, 17 Aug 2025 03:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रविवार दोपहर को नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। जहां एक तरफ बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं,  दूसरी तरफ कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली एसनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई थी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 व 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा अनुमान जताया था। बता दें कि  शनिवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक दिल्ली में 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। आया नगर में 4.6, रिज में 1.8, लोधी रोड़ में 0.2 और पालम में बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें