फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे यूपी में हुई तेज बारिश, पड़े ओले, अभी और बढ़ेगी ठंड

Thu, 16 Jan 2020 01:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फरीदाबाद में बारिश और ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में आज जगह-जगह जमकर बारिश हुई और ओले भी पड़े हैं। इस बारिश से मौसम का मिजाज तो बदला ही है लेकिन ओले गिरने से फसलों को नुकसान भी हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश इतनी तेज थी कि जगह-जगह गड्ढों में पानी भर गया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी हुई थी जारी
बुधवार दिन भर रुक रुक कर हल्की मध्यम बारिश में भिगोने वाला मौसम प्रदेश में बृहस्पतिवार को गरज-चमक के साथ तर बतर कर सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को गरज-चमक के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक कुछेक इलाकों में भारी बारिश भी तेज अंधड़ के साथ हो सकती है। जबकि कुछेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
 

Trending Videos
विज्ञापन

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पहाड़ों पर सक्रिय चल रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसमी उठापटक प्रभावी होंगे। इन सबके बीच बुधवार को प्रदेश में दिन भर कोहरे के अलावा अधिकांश इलाकों में बदली छायी रही। दोपहर से शाम तक लखनऊ समेत कई स्थानों पर रुक रुक कर हुई हल्की मध्यम बारिश ने भिगोया, जनजीवन अस्त व्यस्त किया।

सुबह से शाम तक लखनऊ, फुर्सतगंज, झांसी, कानपुर, उरई, हमीरपुर समेत कई इलाकों में एक से सात मिमी. तक बारिश ने भिगोया। कहीं धूप का इंतजार जारी रहा तो कई स्थानों पर धूप की आंख मिचौली ने पारे में उतार-चढ़ाव से ठंड के तेवर बढ़ाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें