फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में गर्मी का दौर जारी, आज हो सकती है हल्की बारिश

Sun, 07 Apr 2019 12:18 PM IST
शाहरुख खान भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्लीवासियों की रविवार की छुट्टी के दिन की शुरुआत गर्मी के साथ हुई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इस वेधशाला के आंकड़े शहर के लिए आधिकारिक माने जाते हैं।
विज्ञापन


शहर में नमी का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 68 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने हल्की बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

अधिकारी ने कहा, दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बहुत हल्की बारिश, धूल भरी आंधी, गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें