फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच में से तीन महिलाओं को होता है ये खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर माना जाता है कि दिल संबंधी बीमारियों का खतरा पुरुषों में ज्यादा होता है लेकिन पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं में दिल संबंधी बीमारी का खतरा तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन


सफोला लाइफ की ओर से किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है। सर्वे में देश के 12 शहरों के 1.6 लाख लोगों को शामिल किया गया था। जिसमें 32 फीसदी महिलाएं थी।  

सर्वे के मुताबिक देश में हर पांच में से तीन महिलाओं को दिल संबंधी बीमारियों का खतरा है। खासकर 35 से 44 वर्ष की महिलाओं में हृदय संबंधी रोगों का रिस्क ज्यादा होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये है दिल संबंधी बीमारी की वजह

अध्ययन के बारे में बताते हुए मेदांता द मेडिसिटी के इंटरवेंशनल कॉर्डियोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. परवीन चंद्रा ने कहा कि महिलाओं में दिल संबंधी बीमारियां होने का खतरा ज्यादा होता है। अस्वस्थ जीवन शैली, तनावपूर्ण काम करने की स्थिति और अस्वस्थ डाइट भी दिल संबंधी बीमारी की वजह है।

अध्ययन में कहा गया है कि 11 शहरों के मुकाबले दिल्ली में 35 साल से ज्यादा उम्र की 61 प्रतिशत महिलाओं में मोटापे के मामले सबसे ज्यादा पाए गए । 66 प्रतिशत महिलाओं की अस्वस्थ जीवन शैली है।

दिल्ली में 68 प्रतिशत महिलाओं में दिल संबंधी बीमारी का खतरा है। धूम्रपान करने में दिल्ली की महिलाएं दूसरे नंबर पर हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसी वजह से दिल्ली भारत के सबसे तनावपूर्ण शहरों में से एक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें