फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा को दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

Wed, 15 Mar 2017 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ram swarup - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा को दिल का दौरा पड़ा है। सांसद को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना है कि रामस्वरूप की हालत में सुधार है। फिलहाल उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। अगले तीन-चार दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जायेगी।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा सोमवार को हवाई जहाज से मंडी से दिल्ली पहुंचे। शाम का दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद उन्हें नजदीकी राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


डॉक्टर का कहना है कि प्राथमिक जांच के बाद स्टेंट डाला गया है। इसके बाद से उनकी हालत में सुधार हुआ है। फिलहाल वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन एहतियातन उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में ही रखा गया है। अगले तीन-चार दिनों में उनकी अस्पताल से छुट्टी हो जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें