सुप्रीम कोर्ट ने स्वयंभू उपदेशक को उनकी शिकायत के लिए हाईकोर्ट जाने को कहा था। वकील ने दावा किया कि शिकायतकर्ता ने अदालत से कुछ बातें छिपाईं और सुनवाई के दौरान भी उन्हें गोपनीय रखा। जस्टिस राव मंगलवार को छुट्टी पर थे।
सीबीआई के एक अधिकारी ने सीलबंद लिफाफे में अदालत के समक्ष जांच की स्थिति रिपोर्ट पेश की। एजेंसी ने 26 अक्टूबर को दाती के खिलाफ बलात्कार और अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज किया था।
पीठ दो याचिकाओं पर भी सुनवाई कर रही है। इनमें से एक याचिका शिकायतकर्ता की है और दूसरी याचिका में सीबीआई को मामला सौंपे जाने की मांग की गई है। ये याचिकाएं वकील जोगिंदर तुली के जरिये दायर की गई हैं।