फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पीएम मोदी के बीबीसी डॉक्यूमेंट्री मामले की सुनवाई 18 दिसंबर तक स्थगित, प्रतिवादी को नये सिरे से समन

Wed, 28 Aug 2024 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) रुचिका सिंगला ने याचिकाकर्ता को प्रक्रिया फीस दायर करने के लिए एक सप्ताह का समय देते हुए मामले को 18 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की रोहिणी अदालत ने मंगलवार को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन से जुड़े मामले की सुनवाई 18 दिसंबर 2024 तक के लिए स्थगित कर दी। प्रतिवादी को नए सिरे से समन जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) रुचिका सिंगला ने याचिकाकर्ता को प्रक्रिया फीस दायर करने के लिए एक सप्ताह का समय देते हुए मामले को 18 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया। अदालत ने 29 अप्रैल को ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) को उसके इंग्लैंड के पते पर एक नया समन जारी किया था।

पहले जारी किए समन की तामील नहीं हुई थी। 29 अप्रैल को अदालत ने कहा था कि प्रतिवादी नंबर-1 को जारी किए गए समन वापस नहीं मिले हैं। सात दिनों के भीतर प्रोसेसिंग शुल्क (पीएफ) दाखिल करने पर इसे इंग्लैंड के पते पर नए सिरे से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भारत ने गुजरात दंगे पर बने इस विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री सीरीज को पीएम मोदी को बदनाम करने के लिए बनाई एक दुष्प्रचार सामग्री बताया था। फिलहाल, सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों के बाद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड को साझा करने वाले कई यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें