-लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली। लक्ष्मी नगर, निर्माण विहार, सीलमपुर, भजनपुरा व जाफराबाद समेत कई इलाकों में जगह-जगह कूड़े के अंबार लगे हैं। कई दिनों से कूड़ा न उठने के कारण लोगों को दुर्गंध, गंदगी व मच्छर-मक्खियों से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के नीचे कूड़े के ढेर के कारण रोजाना गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। त्वचा संक्रमण व अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बना हुआ है। लक्ष्मी नगर में भी कूड़े के ढेर व दुर्गंध के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। जाफराबाद में कूड़ा जमा होने से यातायात प्रभावित हो रहा है और हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। पूरे इलाके में गंदी हवा फैल रही है।
लोगों ने बताया कि कूड़े के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है, जिससे डेंगू व मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से कूड़ा उठाने व सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि दुर्गंध व मच्छर-मक्खियों की समस्या पर रोक लग सके और लोगों को गंदगी से राहत मिल सके। कई स्थानों पर छात्रों ने भी सड़कों व रास्तों के किनारे कूड़ा पड़े होने से आवाजाही में परेशानी की बात कही।