फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर कूड़े के ढेर से राहगीर परेशान, आसपास के क्षेत्र से कूड़ा लाकर डालते हैं सफाईकर्मी 

Fri, 04 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों की करनी इन दिनों दादरीवासियों पर भारी पड़ रही है। सफाईकर्मी आसपास के क्षेत्र से कूड़ा लाकरनई आबादी मोहल्ले में कठहेरा रोड पर डाल देते हैं। ऐसे में सड़क पर कचरे के ढेर से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि लावारिस पशु गंदगी को फैला देते हैं। वहीं कूड़े से उठने वाली बदबू से जीना मुश्किल हो गया है। लोगों ने इसकी शिकायत नगरपालिका के अफसरों से की है।  तस्लीम ने बताया कि कई बार तहसील दिवस में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या को दूर नहीं किया गया है।

वहीं कठहेरा रोड निवासी आरिफ  का कहना है कि नगर पालिका से कभी-कभी ही सफाई कर्मी आते हैं। इसके बावजूद वे आसपास के क्षेत्र से कूड़ा एकत्र कर सड़क पर डाल कर चले जाते हैं। नगरपालिका के सेनेटरी अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि कठहेरा रोड पर हर रोज कूडे़ के ढेर हटाने के लिए सफाई कर्मचारियों को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें