पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपने पुराने अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी कर रहा है। इसी के तहत शाहदरा स्थित स्वामी दयानंद अस्पताल में क्रिटिकल केयर सुविधाओं को बेहतर करने के साथ आधुनिक डायग्नोस्टिक मशीनें और अन्य जरूरी मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराने की योजना है।
प्रस्तावित इकाई में आईसीयू और एचडीयू बेड, आइसोलेशन वार्ड, आपातकालीन सेवाएं, डायलिसिस इकाई, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, ऑपरेशन थिएटर, प्वाइंट-ऑफ-केयर डायग्नोस्टिक्स और आवश्यक सहायक बुनियादी ढांचा शामिल होंगे। इसमें मेडिकल गैस पाइपलाइन, ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणाली और नेगेटिव-प्रेशर इंस्टॉलेशन भी शामिल हैं। नई सुविधाओं का फायदा डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को भी मिलेगा। एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सिविक बॉडी चरणबद्ध तरीके से अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड कर रही है। ब्यूरो