फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय का परामर्श : बाहर कम निकलें, सुबह-शाम टहलने भी न जाएं; प्रदूषण का स्तर है जोखिम भरा

Sat, 26 Oct 2024 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने इस संबंध में सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए जागरूकता पर अधिक से अधिक जोर देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
delhi pollution
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सुबह या शाम घर से बाहर घूमने, व्यायाम करने या किसी भी खेल गतिविधि से फिलहाल दूर रहने की सलाह दी है। यह भी कहा है कि घर से बाहर निकलते समय प्रदूषण का स्तर जरूर देखें। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने इस संबंध में सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए जागरूकता पर अधिक से अधिक जोर देने के लिए कहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा कि इन दिनों वायु प्रदूषण का स्तर काफी जोखिम भरा है। दिल्ली के अलावा आसपास के कई शहरों से प्रदूषण बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन व सरकार को मिलकर प्रदूषण के खिलाफ रोकथाम उपायों पर ध्यान देना चाहिए। पराली जलाने जैसी घटनाओं पर लोगों को जागरूक करना चाहिए। निजी वाहनों के बजाय सरकारी परिवहन सेवाओं का इस्तेमाल करना चाहिए। 

बुजुर्ग और गर्भवती सतर्क रहें
वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं आ रही हैं। लोगों को सूखी खांसी, काला कफ, सांस लेने में तकलीफ और अस्थमा की दिक्कत आ रही है। इनसे बचने के लिए घर से बाहर कम से कम निकलें। जिन इलाकों में प्रदूषण का स्तर ज्यादा है, वहां बाहर की अधिकांश गतिविधियां कम से कम करें। बुजुर्ग और गर्भवती को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ प्रदूषण की रोकथाम को लेकर सक्रिय कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें