फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे 122 एंबुलेंस का लोकार्पण

Sat, 08 Nov 2014 02:01 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं को रफ्तार देने के लिए शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन गाजियाबाद में मौजूद रहेंगे। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए 102 एंबुलेंस का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री पुलिस लाइंस हरसांव में दोपहर 1.30 बजे लोकार्पण कार्यक्रम के लिए पहुंचेंगे। वहां सभी पश्चिमी यूपी के सभी जनपदों के लिए 102 एंबुलेंस सेवा के 122 एंबुलेंस का लोकार्पण करेंगे।

सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा गाजियाबाद के अस्पतालों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे, जिसमें एमएमजी में बनकर तैयार आयूष वार्ड का उद्घाटन भी शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा संयुक्त जिला अस्पताल में बनकर तैयार आसोलेशन वार्ड, साल के अंत तक पूरा होने वाले में 30 बेडेड वार्ड, नए साल में निर्माण कार्य पूरा होने वाले में संयुक्त जिला अस्पताल का ब्लड बैंक, माड्यूलर लांड्री, जिला महिला अस्पताल की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, आईसीयू, माड्यूलर किचेन, माड्यूलर लांड्री और एआरटी सेंटर को भी उद्घाटन किया जा सकता है।

सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री दोपहर 1.30 बजे पुलिस लाइंस में एंबुलेंस का लोकार्पण करेंगे।

मंत्री इस पर भी ले सकते हैं संज्ञान
संयुक्त जिला अस्पताल में हुई रिटायर्ड टीचर की मौत मामले पर भी स्वास्थ्य मंत्री संज्ञान ले सकते हैं। बताते चलें कि संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में हुई उत्तराखंड के रिटायर्ड टीचर गोपाल सिंह की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट सीएमओ ने जिला प्रशासन को सौंप दी थी।

डीएम विमल कुमार शर्मा ने बताया था कि रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है और इस मामले में शासन ही संज्ञान लेगा। 25 अक्तूबर को उत्तराखंड के चमोली निवासी रिटायर शिक्षक गोपाल सिंह की अस्पताल परिसर में इलाज के अभाव में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें