फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने रद्द की सभी कर्मचारियों की छुट्टी, दिया संक्रमण और सुरक्षा का हवाला

Sat, 20 Jun 2020 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
Corona - फोटो : Twitter
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव एस एम अली ने इस बाबत एक आदेश जारी किया है,जिसमें कहा गया है कि विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी अस्पतालों के कर्मचारियों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती हैं। 

विज्ञापन


आदेश के अनुसार, अस्पतालों के निदेशक, एमएस, एमडी, डीन को निर्देश दिया गया है कि वे उनके नियंत्रण में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को आदेश दे की छुट्टी रद्द कर दी गई है और सभी स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में तुरंत रिपोर्ट करें।संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सुरक्षा का हवाला देकर कुछ निजी अस्पतालों की नर्सों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा पैरा मेडिकल स्टाफ के लोग भी नौकरी छोड़ चुके हैं। 

बुराड़ी के निर्माणाधीन अस्पताल में जल्द मिलेग उपचार

दिल्ली सरकार बुराड़ी में तैयार हो रहे 700 बेड के अस्पताल में से 450 बेड कोरोना के इलाज के लिए शुरू कर रही है। अस्पताल के हर तीसरा बेड ऑक्सीजन से युक्त होगा। शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अस्पताल परिसर को दौरा किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने अस्पताल की तैयारियों को देखा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुराड़ी में दिल्ली सरकार का 700 बेड का नया विश्व स्तरीय अस्पताल बन रहा है। कोरोना इलाज के लिए हम 450 बेड्स अभी शुरू कर रहे हैं। 

केजरीवाल के मुताबिक, इस अस्पताल में काफी काम हो चुका है। अभी यहां पर 450 कोविड बेड बनाए जा रहे हैं। योजना है कि कोरोना मरीजों का अस्पताल में इलाज शुरू हो। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अच्छी बात यह है कि यहां हर तीसरे बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति है। करीब 125 बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति है।

जबकि 125 बेड पर सरकार सिलेंडर से ऑक्सीजन देगी। कोरोना का इलाज करने के दौरान के ऑक्सीजन की सबसे अधिक जरूरत पड़ती है। हमें लगता है कि कोरोना के लिए नए बेड तैयार करने की हमारी जो कवायद चल रही है, उसमें यह काफी मददगार साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें