फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाजपा कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
462 लोगों ने लिया लाभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित दिल्ली भाजपा कार्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। मेडिकल संस्था डोकपेट के सहयोग से आयोजित शिविर में 462 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।
दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री दर्शना जरदोश और सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रदेश भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल व डोकपेट के संयोजक डॉ. शंकर खत्री ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में ब्लड टेस्ट, आंखों की जांच सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कैंसर, हड्डी एवं स्पाइन व घुटने से जुड़ी समस्याओं के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की जांच कर परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दर्शना जरदोश ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी सेवा है। बांसुरी स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य और जनकल्याण को लगातार प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा भाव से प्रेरणा लेकर दिल्ली भाजपा ने डोकपेट के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें