फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो का आगाज, आयुष और आधुनिक चिकित्सा से बेहतर व्यवस्था पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। आयुष और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के बेहतर समन्वय, प्रमाण आधारित पारंपरिक चिकित्सा और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर पर मंथन के साथ शुक्रवार को भारत मंडपम में 9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो (आईएचडब्ल्यूई) 2026 का शुभारंभ हुआ। नमो गंगे ट्रस्ट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय एक्सपो में देश-विदेश के स्वास्थ्य विशेषज्ञ, खरीदार और प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ 18वीं आरोग्य संगोष्ठी का भी आयोजन किया जा रहा है। भारत मंडपम के हॉल नंबर-12 में आयोजित उद्घाटन सत्र में नेशनल मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड (एनएमपीबी), आयुष मंत्रालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) महेश कुमार दाधीच, नेशनल कमीशन फॉर होम्योपैथी की चेयरपर्सन डॉ. तारकेश्वर जैन और सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी के डीजी डॉ. सुभाष कौशिक समेत स्वास्थ्य क्षेत्र के कई विशेषज्ञ शामिल हुए।


‘मोक्ष सेवा’ की शुरुआत-

उद्घाटन अवसर पर सृजना और विश्वा ने ‘मोक्ष सेवा’ पहल की शुरुआत की। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य और वेलनेस को केवल उपचार तक सीमित न रखते हुए सेवा, देखभाल, गरिमा और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ना है। एक्सपो में 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आगंतुक, 10 हजार से अधिक आगंतुक, 1,000 से अधिक खरीददार और 150 से अधिक विशेषज्ञ वक्ता हिस्सा ले रहे हैं। यहां आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी के अलावा मेडिकल टेक्नोलॉजी, न्यूट्रास्यूटिकल्स, हर्बल उत्पाद, मेडिकल डिवाइसेज, डिजिटल हेल्थ, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थकेयर स्टार्टअप और वेलनेस सेवाओं से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के लिए नमो गंगे ग्लोबल हेल्थ एक्सीलेंस अवॉर्ड्स भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एआई और डिजिटल हेल्थ पर होगी चर्चा-

एक्सपो के आगामी सत्रों में हेल्थकेयर इनोवेशन समिट, ग्लोबल वेलनेस लीडरशिप फोरम और वेलनेस एंड आयुष लीडरशिप फोरम आयोजित होंगे। इनमें डिजिटल हेल्थ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित स्वास्थ्य सेवाओं, प्रिवेंटिव मेडिसिन, इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर, न्यूट्रिशन और वेलनेस टूरिज्म समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। इस मौके पर नमो गंगे ट्रस्ट के चेयरमैन विजय शर्मा ने कहा कि एक्सपो का उद्देश्य स्वास्थ्य एवं वेलनेस क्षेत्र में ज्ञान, नवाचार, व्यापारिक सहयोग, निवेश और वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देना है। यह एक्सपो 23 अगस्त यानी कल तक भारत मंडपम के हॉल नंबर-12 में चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें