फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर दी जान, पुलिस परिवार से पूछताछ कर जांच में जुटी

Fri, 15 May 2020 03:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार शाम द्वारका पुलिस लाइन स्थित अपने घर में सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त स्वरूप चंद (55) के रूप में हुई है। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ द्वारका नॉर्थ की पुलिस कॉलोनी में रहता था। मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी स्वरूप आईजीआई एयरपोर्ट थाने में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात था। बृहस्पतिवार शाम स्वरूप चंद ने अपने घर में सर्विस पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर तैनाती के कारण कुछ पुलिसकर्मी समय-समय पर सेल्फ क्वारंटीन में जाते हैं। स्वरूप भी पिछले कुछ दिन से सेल्फ क्वारंटीन में था। बुधवार को वह ड्यूटी पर गया था। घटना के समय पत्नी और दोनों बच्चे घर में ही मौजूद थे। एक कमरे में वह अकेला था। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर कारणों की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें