फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंचा पति तो देखा तीन लाख के साथ फरार थी पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासना कोतवाली क्षेत्र के स्वर्ण नगरी सेक्टर में रहने वाले एक युवक की पत्नी घर से करीब तीन लाख रुपये के सामान के साथ फरार हो गई। इनमें 40 हजार रुपये भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पीड़ित रात को ड्यूटी से जब घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। उसने पहले पत्नी और फिर ससुराल में फोन लगाया, मगर उसका कहीं पता नहीं चला।

पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जांच करने की बात कहकर उसे टरका दिया गया। जानकारी के मुताबिक, मूलत: गाजीपुर निवासी एक युवक नोएडा में एक कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन

घर पर मिली पत्नी द्वारा लिखी पर्ची

वह करीब एक साल पहले अपनी पत्नी को भी ग्रेटर नोएडा ले आया और स्वर्ण नगरी में किराये पर रहने लगा। रोज की तरह वह बीते सोमवार को ड्यूटी चला गया और जब रात को घर पहुंचा तो दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी मिली।

अंदर गया तो देखा कि घर का सारा सामान गायब है। नगदी, जेवर व अन्य सामान साफ था। पीड़ित पहले तो डर गया कि कहीं बदमाश लूटपाट करके उसकी पत्नी का अपहरण तो नहीं करके ले गए हैं। फिर उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की तो पत्नी द्वारा लिखी पर्ची मिली, जिस पर सामान समेत घर से जाने की बात थी। इंस्पेक्टर अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर ले ली है और उसी आधार पर जांच की जा रही है। फोन की लोकेशन से तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें