ग्रेटर नोएडा के जेवर में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने 10 घंटे में ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि सलमान की हत्या कस्बे के ही एक युवक ने की थी।
चूंकि सलमान हत्यारोपी की बहन के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था, इसलिए कई बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर तमंचा भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक जेवर कस्बे के सलमान की शुक्रवार रात में हत्या हो गई थी। पुलिस को पता चला तो मौके पर पहुंची और देखा कि मरने वाले युवक सलमान के सिर पर गंभीर चोट थी।
उसके गले पर मफलर के निशान थे। एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह और एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इस मामले में सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सलमान अकसर उसकी बहन से छेड़छाड़ करता था।