पिता के साथ रेहड़ी पर आमलेट खा रही किशोरी के साथ आल्टो सवार युवक ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। पिता ने विरोध किया तो युवक ने उन्हें पीट दिया।
इस दौरान कुछ लोगों ने आरोपी को वहां से भगा दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश कर रही है। सारन थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार की शाम पिता के साथ मोहल्ले के बाहर ही एक रेहड़ी पर ऑमलेट खा रही थी।
इस दौरान ऑल्टो से आया एक युवक आमलेट का ऑर्डर देने के बहाने किशोरी को छूता हुआ निकल गया। गलती समझ उसने कुछ नहीं कहा। इस पर युवक ने दोबारा वही हरकत की, किशोरी के पिता ने देखा तो विरोध किया।