फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के लिए नहीं लाया था गेस्ट हाउस, गुस्से में मार डाली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जामा मस्जिद के अमरीना गेस्ट हाउस में महिला की गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपी महिला को हत्या करने की नीयत से गेस्ट हाउस में नहीं लाया था।
विज्ञापन


किसी वजह से गुस्से में उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया। मामले की छानबीन कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोपी महिला को हत्या करने के इरादे से लेकर आता, तो अपनी असली आईडी गेस्ट हाउस में जमा नहीं कराता।

हालांकि हत्या के सही कारणों का खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ दिन पहले गेस्ट हाउस में आया था कमरा लेने

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान सीतापुर निवासी मकबूल के रूप में हुई है। वह चांदनी चौक इलाके में एक दुकान पर काम करता था।

कुछ दिनों पूर्व भी वह गेस्ट हाउस में कमरा लेने के लिए आया था। लेकिन कमरा खाली नहीं होने की वजह से वह वापस लौट गया। इधर, रविवार को वह दुबारा कौशल्या को लेकर गेस्ट हाउस में आया था।

उसने उसकी हत्या क्यों की, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गेस्ट हाउस में जमा कराए गए आधार कार्ड की कॉपी से ही मकबूल की पहचान हो पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें