फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगी भाईजान नहीं दिखाई तो नाना से मांगी खुद की फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
13 वर्षीय किशोर को उसके माता-पिता ने बजरंगी भाईजान फिल्म दिखाने से मना कर दिया तो वह घर से चला गया। इसके बाद वह खुद ही फोन कर अपने अपहरण की फिरौती मांगने लगा।
विज्ञापन


वह अपने नाना को अलग-अलग मोबाइल नंबर व आवाज बदलकर फिरौती की रकम मांग रहा था। सरिता विहार पुलिस ने अपहरण की इस झूठी कहानी का खुलासा करते हुए किशोर को पकड़ लिया।

किशोर के इस कदम से उसके माता-पिता व पुलिसकर्मी अचंभे में हैं। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार किशोर इरफान (बदला हुआ नाम) अपने माता-पिता के साथ जसौला विहार में रहता है और छठी कक्षा में पढ़ता है। उसके पिता पेशे से टेलर है और उसकी एम-ब्लाक ग्रेटर कैलाश में दुकान है।
विज्ञापन

नाना के पास फिरौती की कॉल आने लगीं

इरफान अपने माता-पिता से बजरंगी भाईजान फिल्म देखने की जिद कर रहा था। परिजनों ने कहा कि वह पहले परीक्षा दे ले उसके बाद फिल्म दिखा देंगे।

इस बात से इरफान नाराज हो गया। वह सोमवार को स्कूल गया लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने सोमवार शाम को सरिता विहार थाना पुलिस को शिकायत दी।

अपहरण का मामला दर्जकर थानाध्यक्ष मनिंदर सिंह की देखरेख में एसआई सीताराम की टीम ने तफ्तीश शुरू की। अगले दिन मंगलवार को इरफान के नाना के पास फिरौती की कॉल आने लगीं।
विज्ञापन

कॉल इरफान ही कर रहा था

कॉल इरफान ही कर रहा था। उसने अपने नाना से कहा था कि कुछ बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया है और पांच लाख रुपये मांग रहे हैं।

पुलिस टीम ने जिस फोन से फिरौती मांगी थी उसकी कॉल डिटेल निकाली तो नंबर की लोकेशन इंडिया गेट केपास थी। इसके बाद आधा दर्जन टीमें बनाई गई।

आखिरकार पुलिस टीम ने जनपथ से इरफान को पकड़ लिया। उसने बताया कि वह लोगों से मोबाइल लेकर फिरौती के लिए खुद ही कॉल कर रहा था। पुलिस ने बच्चे को उनके माता-पिता को सौंप दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें