डेंगू से राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में चार मरीजों की मौतों के मामले सामने आए हैं। मंगोलपुरी के संजय गांधी, खिचड़ीपुर के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, मीरा बाग के सहगल नर्सिंग होम और गांधी नर्सिंग होम में भर्ती एक-एक मरीज की मौत हुई है।
मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में 16 सितंबर से भर्ती शिवम दूबे (14) की मौत इलाज के दौरान सोमवार की रात हो गई। शिवम पश्चिम विहार इलाके के इन्दर एंक्लेव इलाके का रहने वाला था।
पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर अस्पताल में इलाज के लिए आए राम बाबू (23) की भी मौत हो गई। भर्ती होने के तीन से चार घंटे बाद ही राम बाबू की मौत हो गई। राम बाबू मयूर विहार फेज टू के यमुना खादर इलाके की रहने वाले थे।