फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हवन: सीएम रेखा ने किया रक्तदान, खुद बनीं पहली डोनर; गिग वर्कर्स सेंटर का भी दौरा

Thu, 17 Sep 2026 01:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने इस अवसर पर जनसेवा के विभिन्न कार्य किए।
विज्ञापन
सीएम रेखा ने किया रक्तदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर कई जनसेवा कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा के लिए हवन भी किया। इन आयोजनों में रक्तदान और अंगदान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल थे।

विज्ञापन




खाटू श्याम दिल्ली धाम में सीएम ने किया हवन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीटी करनाल रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में 108 कुंड का हवन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री की लंबी आयु और निरंतर राष्ट्र सेवा की कामना की। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन का सबसे अच्छा सम्मान उनके दिखाए सेवा मार्ग पर चलना है। 
विज्ञापन

 

इसी प्रेरणा से सरकार ने कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इनमें एक विशाल रक्तदान शिविर भी शामिल है, जिसमें हजारों दिल्ली निवासी भाग ले रहे हैं। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सरकार अंगदान के लिए अपना पहला मंच भी शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वह इस मंच पर पंजीकरण करने वाली पहली दाता होंगी। वहीं मुख्यमंत्री ने गिग वर्कर्स के लिए स्थापित श्रमिक सेवा केंद्र का भी दौरा किया।
 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को जनसेवा के रूप में मनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश और जनता की सेवा के लिए मार्गदर्शन दिया है। इसी भावना से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार ने कई पहल की हैं। इनमें रक्तदान शिविर और अंगदान मंच की शुरुआत प्रमुख है।
 

पीएम के जन्मदिन पर क्या बोले मंत्री कपिल मिश्रा 
मंत्री कपिल मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को 'सेवा' शब्द से परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया है। यह उनके निरंतर जनसेवा पर जोर देने का प्रमाण है। प्रधानमंत्री का जीवन दूसरों की भलाई के लिए एक प्रेरणा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें