फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस की पीड़िता का पहले कुछ वहशियों ने दुष्कर्म किया और कल पूरे सिस्टम नेः केजरीवाल

Wed, 30 Sep 2020 11:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हाथरस के चंदपा क्षेत्र में 14 सितंबर को एक अनुसूचित जाति की बिटिया का सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 15 दिन बाद यानी 29 सितंबर को सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई और इसके उपरांत जिस तरह से बीती रात यूपी पुलिस ने उसके घरवालों की मर्जी के खिलाफ आधी रात में उसका अंतिम संस्कार किया उससे पूरे देश में गुस्सा है।

विज्ञापन


इसी पर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया है। दोनों ने ही पुलिस द्वारा जबरन किए गए अंतिम संस्कार को लेकर नाराजगी जताते हुए यूपी सरकार और पुलिस की आलोचना की है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'हाथरस की पीड़िता का पहले कुछ वहशियों ने बलात्कार किया और कल पूरे सिस्टम ने बलात्कार किया। पूरा प्रकरण बेहद पीड़ादायी है।'
विज्ञापन

क्या बोले मनीष सिसोदिया
वहीं मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश में कल रात पुलिस ने जिस तरह पीड़िता का अंतिम संस्कार किया वह भी बलात्कारी मानसिकता का ही प्रतीक है। सत्ता, जाति और वर्दी के अहंकार के आगे इंसानियत तार तार हो रही है।'
विज्ञापन


क्या बोले कुमार विश्वास
पीड़िता के देर रात अंतिम संस्कार किए जाने पर कुमार विश्वास ने भी ट्वीट किया। उन्होंने इस पूरे मामले को ब्रिटिश राज में भगत सिंह की फांसी के वाकये से जोड़ते हुए ट्वीट किया, 'सूर्यास्त के बाद, विधान के विपरीत, घरवालों से छुपाकर, जबरन, अपनी सरकार व पुलिस के बल पर गुपचुप तरीक़े से 'हम सदा शासक रहेंगे' की सोचवाले अहंकारी अंग्रेजों ने शहीद ए आजम भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु को बिना अंतिम संस्कार किए जलाया था।'
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें