फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आंधी के बाद अंधेरे में हथीन शहर, पूरी रात बिजली कटौती से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। मंगलवार देर शाम चली तेज हवा ने उपमण्डल की विद्युत व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया। पूरी रात उपभोक्ताओं को अंधेरे व गर्मी के बीच गुजारनी पड़ी। तेज हवा के कारण जगह-जगह बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर तारों पर गिर गईं, जिससे बड़े पैमाने पर फाल्ट हो गए।



शहरी क्षेत्रों में बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहे। कूलर और पंखे बंद होने से उमस भरी गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों की हालत सबसे ज्यादा खराब रही। वहीं, ग्रामीण इलाकों में कई घंटों तक बिजली गुल रहने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। विद्युत निगम की टीमों ने रातभर अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर फाल्ट सुधारने का प्रयास किया। आंधी से नुकसान के चलते आपूर्ति बहाल करने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह तक कुछ वार्डों एवं कॉलोनियों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी। उपभोक्ता नरेंद्र ने बिजली निगम से मांग की है कि गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। वहीं, उटावड, कोट, बहीन, मण्डकौला क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बिजली न आने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के एसडीओ जसवीर बैनीवाल ने बताया कि जैसे ही फाल्ट की सूचना मिली, तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंच कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। स्थिति सामान्य होती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें