फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रामः हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचीं

Fri, 27 Dec 2019 10:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
शॉपिंग करके सोहना रोड से लौट रही सिंगर सपना चौधरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी को वाटिका चौक पर एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में सपना को कोई चोट नहीं लगी। सपना ने बिना कोई पुलिस शिकायत किए ड्राइवर के साथ निकल गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को सिंगर सपना चौधरी अपने ड्राइवर के साथ आ रही थी। वाटिका चौक पर एक पीछे से आई गाड़ी ने फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मारी। टक्कर के बाद सपना के चालक ने गाड़ी रोकी तब तक दूसरी कार का चालक फरार हो गया। इस कारण कार का नंबर और चालक की पहचान नहीं हो पाई। हादसे में सपना की गाड़ी को मामूली खरोंच आई, इसके बाद सपना गाड़ी में बैठकर निकल गई। बादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ने बताया कि हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई, शिकायत आएगी तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सोमवार को ही सपना को देखने के लिए सुखदेई स्मारक महाविद्यालय रतूपुरा में जन सैलाब उमड़ा था। सपना ने अपने हरियाणवी गानों पर डांस प्रस्तुत कर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया था। सपना को देखने के लिए लोग पेड़ों पर चढ़े हुए दिखाई दिए थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को उसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

4 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Amar Ujala
सपना ने यहां भाजपा के पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह के पौत्र और बढ़ापुर के भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह के पुत्र कुंवर शिवादित्य सिंह के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में शिरक्त की थी। 

सपना को मंच पर देखते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। जब लोगों को इसके बारे में पता चला कि उनके इलाके में सपना आ रही हैं तो काफी संख्या में उनके प्रशंसक यहां पहुंचे थे। लोगों ने सपना चौधरी का हाथ हिलाकर स्वागत किया था। सपना चौधरी ने दीवानों को निराश न करते हुए उनका तह-ए-दिल से स्वागत किया था। उन्होंने अपनी अदाओं के साथ मनमोहक डांस प्रस्तुत कर अपने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया था। उनके गीत चुंदरी जयपुर से मंगवाई पायल भी प्यारी लगे पर लोग जमकर झूमे थे। अपने सामने सपना को देखकर दर्शकों में गजब का उत्साह दिखाई दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा गौरी रूप की करे दुहाई घूंघट की फटकार ले बैठी। घूंघट कर ले छोरी इतनी तो क्यो शरमाई, ना चाहिए झूठी यारी, तू मर जाएगा इसी चक्कर में। गोली चलवाएगी छोरी तेरा हुस्न है बेमिसाल आदि हरियाणवी गानों पर सपना चौधरी ने नृत्य किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें