फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रदेश में श्रम कानूनों का पालन करवाया जाएगा’

Thu, 04 Aug 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
श्रम मंत्रालय
विज्ञापन
प्रदेश में श्रम कानूनों का पूरी तरह से पालन करवाया जाएगा, जिससे प्रदेश में औद्योगिक शांति बनी रहे। यह बात हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने लेबर लॉ एडवाइजर्स एसोसिएशन गुड़गांव के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान चंडीगढ़ सिविल सचिवालय स्थित कार्यालय में कही।
विज्ञापन


श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने लेबर लॉ एडवाइजर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि प्रदेश में श्रमिकों के वेलफेयर के साथ-साथ उद्योगों का हित भी सोचा जा रहा है।

उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के श्रमिकों एवं उद्योगों के हितों को लेकर काफी गंभीर हैं। संयोजक आरएल शर्मा व अध्यक्ष एस एस थिरीयान ने श्रम मंत्री से श्रम कानूनों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रदेश में श्रम कानूनों को पूर्णतया लागू करवाने की वकालत की।
विज्ञापन
  एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस दौरान श्रम एवं रोजगार मंत्री सैनी से कहा कि गुड़गांव में अनुभवी एवं काबिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए, जिससे श्रम कानूनों का पालन हो सके और औद्योगिक शांति बनी रह सके। एसोसिएशन के पदाधिकारियों में एसोसिएशन के महासचिव केके गोसाई एवं प्रवक्ता एचएन सारस्वत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें