फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबादः परिवहन मंत्री ने छापा मारकर पकड़ीं बिना परमिट चल रही बसें, अवैध टैंकर भी पकड़े

Mon, 24 Aug 2020 05:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

- डिपो में खड़ी कंडम बसों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने के दिये आदेश


 
विज्ञापन
विधायक मूलचंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोमवार को अचानक मुख्य बस अड्डे के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहीं बसों की जांच की। इस दौरान बिना परमिट के चल रहीं छह बसों सहित दस वाहन जब्त किए। डिपो प्रबंधक राजीव नागपाल व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद मंत्री ने डिपो की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, जिसे देखकर उन्होंने नाराजगी भी दिखाई।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने कहा, अवैध रूप से सवारियां ढो रहे वाहनों को जब्त किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी नकेल कसी जाएगी। वह दोपहर दो बजे अचानक बल्लभगढ़ बस अड्डे के बाहर पहुंचे।

यहां निजी बसें अवैध रूप से सवारियां भरते हुए मिलीं। इसके अलावा बिना कागजात के एक पानी का टैंकर भी मिला, जिसे तुरंत मौके पर आरटीओ अधिकारियों द्वारा जब्त कर लिया गया। इसके राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना कागजात के चल रहीं 6 बसों सहित 10 वाहन भी जब्त किये हैं। 
विज्ञापन


जैसे ही मंत्री के आने की सूचना हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों को लगी, मौके पर हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक राजीव नागपाल भी पहुंचे। इसके साथ परिवहन मंत्री ने बस अड्डे का निरीक्षण किया और महाप्रबंधक को बस अड्डा व वर्कशॉप के अंदर साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिए।

कंडम बसों की जल्द होगी नीलामी
परिवहन मंत्री ने बताया कि उन्होंने रोडवेज डिपो प्रबंधक राजीव नागपाल को जल्द से जल्द वर्कशाप में खड़ी कंडम बसों की नीलामी कराने के आदेश दिए हैं। इससे डिपो से कबाड़ साफ होगा और काफी जगह अतिरिक्त मिल सकेगी।  मंत्री ने कहा बल्लभगढ़ बस अड्डा को पीपीपी मॉडल पर बनाने के लिए सरकार द्वारा तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही यहां बसों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें