फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के जाट आंदोलन को अब पश्चिमी यूपी से मिलेगी हवा

Sat, 20 Feb 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जाट आंदोलन को अब पश्चिमी यूपी में भी हवा मिलने वाली है। इसके लिए संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति मीटिंग करके रूपरेखा तैयार करने जा रहा है।
विज्ञापन


मीटिंग के दौरान निर्धारित किया जाएगा कि 22 फरवरी को प्रदेश में कौन-कौन से क्षेत्र की रोड़ और रेलवे ट्रैक को बंद किया जाए। पूरे प्रदेश में इसका असर देखने को मिलेगा।

दूध और सब्जी की सप्लाई प्रभावित होगी। इस बात की जानकारी शनिवार को सेक्टर-40 नोएडा में संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति की मीटिंग के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एच पी सिंह परिहार ने दी।
विज्ञापन


समिति की मीटिंग में बुलंदशहर, बिजनौर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, उत्तराखंड समेत कई जगहों से जाट शामिल हुए और अपनी राय रखी।
Trending Videos
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक बंद करने पर विचार

मीटिंग में कैसे केंद्रीय योजनाओं में जाटों को आरक्षण मिले और हरियाणा के जाटों का साथ देने के लिए योजना पर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एच पी सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को हर जगह आंदोलन की रुप रेखा तैयार करने के लिए मीटिंग होगी।

उस क्षेत्र का जाट 22 फरवरी को अपने क्षेत्र की रोड़ और रेलवे ट्रैक को बंद करेगा। हम लोग शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन करेंगे। इस दौरान किसी प्रकार की कोई हिंसा नहीं होगी। सरकारी संपत्ति का नुकसान नहीं किया जाएगा।

हरियाणा में हुई हिंसा के लिए भी प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। पहले उनकी तरफ से गोलियां बरसाई गई फिर हिंसा भड़की। इस आंदोलन में हम सरकार से मांग करेंगे कि जाटों को उनका हक दिया जाए।

हरियाणा के जाटों को आरक्षण दिया जाए और केंद्रीय में भी हम लोगों को आरक्षण मिलें। मीटिंग में मेरठ से चौधरी अमन सिंह, गाजियाबाद से चौधरी अमर सिंह, बिजनौर से सुखबीर सिंह, कल्याण सिंह, बागपत से डॉ जगपाल सिंह तेवतिया , नागेंद्र सिंह, ओम प्रकाश धामा आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें