फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार, सिरसा के लिए रोडवेज की बसें बुधवार से चलने की संभावना

Tue, 29 Aug 2017 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच दिन से लगातार बंद हिसार, सिरसा की बसों का परिचालन आज से शुरू हो जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग से रोडवेज के पास अभी तक लिखित में कोई आदेश नहीं आए हैं। वहीं मंगलवार को इन रूटों पर बसें नहीं चलने के कारण यात्रियों को पूरा दिन बस स्टैंड पर भटकना पड़ा। इन रूट पर लगातार पांच दिन से बस नहीं चलने के कारण रोडवेज को लाखों रूपयें का राजस्व नुकसान हो चुका है। 
विज्ञापन


बता दें कि साध्वी यौन शोषण मामले में डेरामुखी राम रहीम के फैसले से लेकर सजा के बीच पांच  दिन तक चली खींचतान में रोडवेज की बसें भी पांच दिन से हिसार-सिरसा रूट पर नहीं लौट सकी। 

24 अगस्त से रोहतक, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी व झज्जर रूट की बसों को पंचकुला में हुए आगजनी के कारण इन रूटों पर बसों को रोका गया था। इसलिए बुधवार को इन रूटों पर चलने वाली करीब 20 बसों का परिचालन शुरू करने की संभावना हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों से पांच रूटों पर बंद बसों को बुधवार को चलाने की संभावना है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इन रूटों पर बुधवार को बसें चलाई जा सकती है। 
-दलबीर सिंह फौगाट, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो गुरुग्राम। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें