हरियाणा के फरीदाबाद से सटे पलवल में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पलवल में 25 वर्षीय युवक की तेजधार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का शव प्रकाश कॉलोनी में लहूलुहान अवस्था में मिला है।