फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा को आईटी का स्किल हब बनाने की कवायद

Thu, 20 Jul 2017 10:14 AM IST
सिद्धार्थ शाह/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
विज्ञापन
बंगलूरू के बाद हरियाणा को आईटी का स्किल हब बनाने की कवायद शुरू होने वाली है। इसके लिए प्रदेश सजरकार की नजर गुरुग्राम एवं फरीदाबाद पर टिकी है। प्रदेश में इंडस्ट्री के लिए युवा कौशल की जरूरत को पूरा करने के लिए मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


इसके लिए हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय अगस्त 2017 से साइबर सुरक्षा का पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। फरीदाबाद व गुरुग्राम के दो विश्वविद्यालयों में यह पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।

नास्कॉम के अनुसार भारत में 2020 तक साइबर सिक्योरिटी में दस लाख प्रोफेशनल की जरूरत होगी। वहीं, वैश्विक स्तर पर 60 लाख आईटी विशेषज्ञों की जरूरत होगी। 2025 तक भारत में यह आंकड़ा 25 से 30 लाख तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रोफेशनल्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय नेटवर्क सिक्योरिटी और एप्लीकेशन सिक्योरिटी का पाठ्यक्र्रम शुरू करने जा रहा है।

भारत समेत विभिन्न देशों में रेनसमवेयर वानाक्राई साइबर अटैक के बाद साइबर सिक्योरिटी को अधिक तवज्जो मिलने लगी है। साइबर अपराध तेजी से बढने के कारण साइबर सुरक्षा रोजाना की जिंदगी में प्राथमिकता बनता जा रहा है। इस पाठ्यक्रम के बाद विश्वविद्यालय की ओर से ही छात्रों को प्लेसमेंट उपलब्ध कराई जाएगी।

इंडस्ट्री की मैपिंग के बाद पाठ्यक्रम पर मुहर
विश्वविद्यालय इस पाठ्यक्रम को शुरू करने के लिए आरंभ से योजना बना रहा था। इसके लिए प्रदेश समेत देश में इंडस्ट्री की मैपिंग के बाद पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम का पहला बैच गुरुग्राम एवं फरीदाबाद में शुरू किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम में लेटेस्ट टेक्नॉलोजी एवं सॉफ्ट स्किल को मजबूत बनाने पर काम किया जाएगा।
अगस्त 2017 से सलाइबर सिक्योरिटी पाठ्यक्रम को गुरुग्राम एवं फरीदाबाद में शुरू किया जाना है। इससे आईटी सेक्टर में प्रोफेशनल की कमी को पूरा किया जा सकेगा। हरियाणा में आईटी का स्किल हब बनाने के तहत इसेब शुरू किया जा रहा है।-राज नेहरू, कुलपति, हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें