फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी बदलेगी अवैध कॉलोनियों की किस्मत, सरकार ने मांगी रिपोर्ट

Tue, 24 Nov 2015 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने नगर निगम और नगर पालिकाओं से उनके सीमाक्षेत्र में बसी अवैध कॉलोनियों की रिपोर्ट मांगी है। इसका सर्वे करा जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे का टेंडर जारी कर दिया गया है। इसी से कॉलोनियों का सर्वे पूरा हो जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधिकार क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों के सर्वे का काम तत्काल पूरा कर रिपोर्ट भेजें।

माना जा रहा है कि सरकार ने लोगों को मूलभूत और बेहतर सुविधाएं देने के लिए रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों का कहना है कि पहले भी अवैध कॉलोनियों का सर्वे कर विभाग को रिपोर्ट भेजने को कहा था लेकिन निगम अधिकारी इस कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगर का कहना है कि प्रापर्टी टैक्स सर्वे का टेंडर जारी कर दिया गया है। इसी से अवैध कॉलोनियाें का सर्वे पूरा हो जाएगा। रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें