फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद विक्रेताओं पर मनमाने दाम वसूलने का आरोप, एक किसान ने ट्विटर पर की मुख्यमंत्री से शिकायत

Thu, 12 Nov 2020 07:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

किसानों ने खाद विक्रेताओं पर मनमाने दाम वसूलने का आरोप लगाया है। एक किसान ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री से शिकायत की है। वहीं कृषि विभाग अधिकारी का कहना है कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


खोरी कला निवासी अख्तर ने बताया कि बीते बुधवार को वह तावडू अनाज मंडी स्थित एक दुकान पर खाद लेने गए थे। उन्होंने विक्रेता से 6 कट्टे खाद की मांग की। किसान का आरोप है कि खाद विक्रेता ने उन्हें एमआरपी से ज्यादा रेट बताया।

इसके बाद उन्होंने बिल मांगा तो विक्रेता ने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद किसान ने मैसेज भेजकर अधिकारियों से शिकायत की, वहीं ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी। क्षेत्र के किसान रुकती, शहाबुद्दीन, रफीक आजाद, शहजाद आदि का कहना है कि बाजार में अन्य खाद विक्रेता भी इसी तरह एमआरपी से ज्यादा दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों ने मांग की है कि ऐसे खाद विक्रेताओं के खिलाफ प्रशासन उचित कार्रवाई कर उनका लाइसेंस रद्द करे। कृषि विभाग के एसडीओ अजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें