फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयाल सिंह कॉलेज का नाम वंदेमातरम रखने पर भड़कीं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर

Sat, 25 Nov 2017 12:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
दयाल सिंह कॉलेज का नाम वंदेमातरम रखने का मुद्दा गर्माने लगा है। दिल्ली के भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के बाद केंद्रीय मंत्री और अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं।
विज्ञापन


हरसिमरत ने दयाल सिंह कॉलेज का नाम बदले जाने पर कहा कि, 'यह बहुत ही हैरान करने वाला और अस्वीकार्य कदम है। वो शख्स जो इसका नाम बदलना चाहता है उसे अपना ही नाम बदल लेना चाहिए, वह अपनी सारी संपत्ति लगाकर जो भी बनाना चाहे बना सकता है और उसे जो नाम देना चाहे दे दे। आप कैसे किसी की विरासत को उससे छीन सकते हैं।'

ह‌रसिमरत कौर ने ये भी कहा कि, 'यहां तक कि पाकिस्तान ने भी सरदार दीन दयाल सिंह मजीठिया के योगदान को सराहा है और उनके नाम पर ही कॉलेज चला रहे हैं।' Even in Pakistan, they've recognized contribution of Sardar Deen Dayal Singh Majithia & colleges are being run on his name: Harsimrat Kaur Badal on proposal of renaming Dyal Singh College to Vande Matram College — ANI (@ANI) November 25, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें