फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हर्ष विहार मार्केट में बुनियादी सुविधाओं का संकट, व्यापारियों ने उठाई विकास की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट संवाद
-पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी और पार्किंग की व्यवस्था न होने से कारोबार प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। हर्ष विहार मार्केट में बुधवार को व्यापारियों के साथ अमर उजाला मार्केट संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दुकानदारों ने बताया कि मार्केट परिसर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव। पदाधिकारियों ने बताया कि मार्केट में न तो पीने का पानी है और न ही आसपास कोई शौचालय। पार्किंग सुविधाओं के नाम पर सूनी सड़कें हैं, जिसके कारण दुकानदार और खरीदार को बीच बाजार में वाहन खड़े करने पड़ते हैं।
पार्किंग के साथ मार्केट परिसर में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। मार्केट में सीसीटीवी कैमरे की भी कमी है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्केट परिसर में व्यवस्थित पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, बिजली के खंभों पर इंटरनेट और केबल की तारों को हटाया जाए।
विज्ञापन

क्या बोले व्यापारी
सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से महिलाओं, बुजुर्गों और ग्राहकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। मार्केट परिसर में कोई शौचालय न होने के कारण ग्राहकों को मजबूरन खुले में शौच करना पड़ता है।
-तुषार शर्मा, सदस्य
बाजार में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। चोरी या किसी अप्रिय घटना की स्थिति में व्यापारियों के पास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। कई बार इसकी मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
-देवेंद्र कुमार, सदस्य
बिजली के खंभों पर इंटरनेट और केबल की तारों का जाल फैला हुआ है। यह न सिर्फ बाजार की सुंदरता खराब करता है बल्कि हादसे का खतरा भी बना रहता है। - रुद्र गोला, सदस्य
बाजार में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। गर्मियों में दुकानदारों और ग्राहकों को काफी परेशानी होती है। छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए भी बाजार से बाहर जाना पड़ता है।- महेश कुमार, सदस्य
विज्ञापन

हर्षविहार मार्केट पुराने बाजारों में से एक है। पिछले लगभग 40 सालों से मार्केट स्थानीय लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, लेकिन सुविधाओं के मामले में यह आज भी उपेक्षित है।- तुषार गुप्ता, सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें