फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे से परेशान पूर्व गृहमंत्री ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Mon, 17 Feb 2014 06:31 PM IST
दीपक पांडे/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की पूर्व गृह मंत्री शारदा रानी ने अपने बेटे के खिलाफ वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन


ट्रिब्यूनल में पूर्व मंत्री ने अपने बेटे एडवोकेट नरेन्द्र के खिलाफ उन्हें सेक्टर-नौ के घर से निकालने के बारे में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत पर सुनवाई करते हुए ट्रिब्यूनल चेयरमैन जितेन्द्र दहिया ने नरेन्द्र को 19 मार्च को ट्रिब्यूनल के समक्ष पेश होने के आदेश दिए हैं। सोमवार को हुई ट्रिब्यूनल की सुनवाई के दौरान सदस्य विनोद मित्तल व निर्मल कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मैं नहीं मेरे बेटे खर्च करते हैं बिजली

शारदा रानी बल्लभगढ़ विधानसभा से तीन बार विधायक रहीं। उनके पति गुरुदत्त संयुक्त हरियाणा-पंजाब प्रांत में 1952 से लेकर 62 तक बल्लभगढ़ से विधायक रहे।

आज उनकी दशा इतनी खराब हो गई कि बेटे के खिलाफ ट्रिब्यूनल की गुहार लगानी पड़ी। सदस्य मित्तल ने बताया कि इससे पहले शारदा रानी पुलिस में कई बार अपने बेटे के खिलाफ गुहार लगा चुकी हैं।
विज्ञापन


उधर, उनके बेटे नरेंद्र ने अपनी मां के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। नरेंद्र ने बताया कि वह इस समय कौराली में रहते हैं। जबकि सेक्टर-नौ में उनकी मां का ही कब्जा है।

यह भी पढ़ें: कहीं आपका इंश्योरेंस भी तो फर्जी नहीं है?

ट्रिब्यूनल ने कुल 10 मामलों पर सुनवाई की, जिनमें से तीन में आरोपियों पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।
गांव चंदावली निवासी किरण सिंह के मामले में ट्रिब्यूनल ने पिछले माह उनके पांच बेटों कृपाल सिंह, सतपाल, विजय पाल, सुंदर तथा सुभाष उर्फ शेटी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे।

लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें अदालत में पेश न करने पर आरोपी के खिलाफ दोबारा से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। संबंधित थाना पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ को आदेश दिया गया।
विज्ञापन


इसी तरह ट्रिब्यूनल ने सेक्टर-सात निवासी बीके पॉल की शिकायत पर दिल्ली में रहने वाले उनके बेटे सत्यजीत तथा फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी शांति की शिकायत पर उसके बेटे सतीश के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें