फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रणः सुदेश देंगे किरण को टक्कर

Fri, 19 Sep 2014 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव विधानसभा चुनाव के रण में समस्त भारतीय पार्टी ने बृहस्पतिवार को चौथी सूची जारी करके दस प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। सभापा अब तक प्रदेश की 53 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है।
विज्ञापन


पार्टी के अध्यक्ष सुदेश अग्रवाल ने तोशाम से चुनाव लड़ने की घोषणा की है, जबकि झज्जर विधानसभा क्षेत्र से सुदेश नागर, हथीन से पूर्ण सिंह, असंध से तीरथ सिंह, किलोई से संदीप कुमार, रतिया से बीबो इंदौरा, बाढड़ा से रामनिवास, बल्लभगढ़ से रीना, जगाधरी से वेदप्रकाश और उचाना कलां से अनूप चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

सभापा द्वारा अब तक जिन प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की है उनमें अध्यापक, उद्योगपति, समाज सेवी, किसान, पूर्व सैनिक आदि शामिल हैं। सभापा ने इस चुनाव में युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करते हुए युवाओं को भी मैदान में उतारा है। सुदेश अग्रवाल ने कहा कि उनका मकसद कुशल, भ्रष्टाचार मुक्त और सक्रिय प्रशासन जनता को देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें