फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पौधरोपण कर मनाया हरेला महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। यमुना विहार स्थित ली डायमंड बैंक्वेट हॉल में विश्व हरेला महोत्सव परिवार एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में हरेला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के बाद हरेला पर्यावरण विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पर विचार साझा किए गए। साथ ही भारतीय संस्कृति को समर्पित एक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि धरती मां हमें जीवन देती है और वृक्ष उसके श्रृंगार है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राम किशन चौहान ने कहा कि जब हम अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाते हैं तो यह न केवल पर्यावरण की रक्षा है बल्कि हमारी संस्कृति और जीवनशैली का विस्तार भी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआईजी, सीआईएसएफ एवं विश्व हरेला परिवार दिल्ली के संरक्षक संजय कुमार सैन ने आयोजन संयोजक राहुल तथा संस्था प्रमुख ताराचंद उपाध्याय ने की। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद, निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता, आरएसएस पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रमुख धीरज, सह जिला कार्यवाह नीरज पांडे, दीपक कबडवाल, थानाध्यक्ष प्रहलाद मीणा, उत्तम कुमार, राजीव त्यागी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा हरेला महोत्सव परिवार से वीरेंद्र बिष्ट, चंदन सिंह नेगी, मोहित शुक्ला, लीलाधर सती, शांति रावत, जानकी गोस्वामी एवं अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें