आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हार्दिक पटेल किसान नेता ऋषिपाल अंबावता के साथ 2 अक्तूबर को मंच सांझा करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय पर सोमवार को ऋषिपाल अंबावता से हार्दिक पटेल ने मुलाकात की।
इस मौके पर पटेल ने बताया कि वे 2 अक्तूबर को विजय घाट पर लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर होने वाली किसान महापंचायत में उपस्थित होंगे। इस महापंचायत में 21 प्रांतों के लोग भाग लेंगे।
इसके अलावा वरिष्ठ किसान नेता बिहार से नघुनाद टाटा पाटिल, पी चिन्ना रेड्डी आंध्रा से, रामपाल जाट राजस्थान से, प्रो. भीम सिंह जम्मू-कश्मीर से, सतनाम सिंह बैरू पंजाब से, शमशेर सिंह दहिया हरियाणा से, कुंवरपाल यूपी से, मध्य प्रदेश से आशा तिवारी व दिल्ली से सुरेश छिल्लर इस महापंचायत में प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।