फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के आयोजन में बोले अभिनव बिंद्रा, सफलता के लिए कठिन परिश्रम जरूरी 

Sat, 29 Jun 2019 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतिभा का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सफलता के लिए कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास का होना जरूरी है। लक्ष्य को पाने के लिए सभी को परिश्रम करना पड़ता है, फिर मंजिल अपने आप ही मिलती है।’ 
विज्ञापन


यह बात शुक्रवार को सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में अमर उजाला-जिलेट शेव गार्ड की ओर से आयोजित सफलता अपनी मुट्ठी में प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले में मुख्य अतिथि ओलंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने कही।

अभिनव ने युवाओं को उत्साहित करते हुए बताया कि किस तरह से वह लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम व अभ्यास कर इस मुकाम पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज सफल बनने के लिए अपने व्यक्तित्व को निखारने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान अभिनव ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बनाए रखने के टिप्स देते हुए कहा कि खुद पर भरोसा रखना चाहिए और खुद का आकलन करना चाहिए। इस दौरान प्रतियोगिता में चुने गए दस विद्यार्थियों को मंच पर सभी अतिथियों ने प्रमाण पत्र और ट्राफी के साथ सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर मधु आजाद और आबकारी-जीएसटी उपायुक्त स्नेहलता मौजूद रहीं।

आगे बढ़ने के लिए दृढ़ शक्ति जरूरी

मेयर मधु आजाद ने विद्यार्थियों से कहा कि सपने देखना जरूरी है, लेकिन केवल सपने देखने से मंजिल नहीं मिलेगी, बल्कि पूरी दृढ़ शक्ति के साथ उसे पूरा करने के लिए जुटने के जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस वक्त वह राजनीति में उतरी तब महिलाएं इस क्षेत्र में कम आती थी। अपने 22 साल के करियर के बारे में बताते हुए मेयर ने कहा कि अपने परिवार के सहयोग व कठिन परिश्रम की वजह से पहली बार चुनाव लड़ी और जीती भी। इसलिए कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता, जरूरत है दृढ़ शक्ति की। युवा अगर कुछ करने व पाने की ठान ले और उसे पूरा करने में जुट जाए तो वह कुछ भी कर सकता है।  

अमर उजाला आगे बढ़ने की सीढ़ी
आबकारी-जीएसटी उपायुक्त स्नेहलता ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हर अमर उजाला उन बच्चों को लिए सीढ़ी की तरह है जो आगे बढना चाहते हैं। उन्होंने अपने करियर के बारे में बताते हुए कहा कि वह रेवाड़ी के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता से गांव वाले कहा करते थे की छोरी बड़ी हो गई है शादी करा दो, लेकिन मेरे पिता ने मेरी पढ़ाई पर ध्यान दिया और मुझे आगे बढने के लिए प्रेरित किया। मेरे पिता ने जिस तरह मेरी मेहनत को एक दिशा दी उसी तरह हरियाणा के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अमर उजाला ने इस कार्यक्रम के माध्यम से नही राह दिखाई है।
विज्ञापन


ये हैं प्रतिभाशाली विद्यार्थी
पिछले कई माह ले चल रही प्रतियोगिता के तहत हरियाणा के विभिन्न जिलों के 150 कॉलेजों  से चुने गए युवाओं में से ग्रांड फिनाले में 50 युवाओं को चयनित किया गया। इसमें लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू के बाद दस प्रतिभाशाली विद्यार्थी चुने गए। इसमें फतेहाबाद से शैलेंद्र राजपूत, पीनापत से आरजू, रोहतक से हिमांशु सोनी व गुंजन मनचंदा को चुना गया। अंबाला से छवि, सोनीपत से मयंक राणा व दीपिका गहलावत, रोहतक से जयंत दलाल और अंकित विजेता बने। इन विजेताओं को अमर उजाला की ओर से पांच-पांच हजार रुपये का चेक, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र दिया गया। इसके साथ ही अमर उजाला व जिलेट अपने साथ काम करने का सुनहरा मौका देगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें