फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गुबराड़ी में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ हक फाउंडेशन ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- बच्चों को मोबाइल से दूर रखने और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर ग्रामीणों से चर्चा, गांव में नशा पूरी तरह बंद कराने के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। समाज में बढ़ती नशाखोरी, मोबाइल और सोशल मीडिया के दुरुपयोग समेत विभिन्न सामाजिक बुराइयों की रोकथाम को लेकर हमारा अपना कदम (हक ) फाउंडेशन की ओर से गांव गुबराड़ी में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक कर सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की गई और इनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया। साथ ही गांव में नशे को पूरी तरह बंद कराने के उद्देश्य से एक कमेटी का गठन किया गया।
हक फाउंडेशन के संस्थापक और राष्ट्रीय शिक्षक अवार्डी बसरुद्दीन खान ने बताया कि बैठक में समाज में बढ़ रही विभिन्न बुराइयों के कारणों और उनके दुष्प्रभावों पर ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र में मोबाइल फोन देने से उनके व्यवहार और पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल पर निगरानी रखनी चाहिए। ग्रामीणों को सोशल मीडिया के जिम्मेदारी से इस्तेमाल के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नशे के खिलाफ बनाई कमेटी
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने गांव को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक स्तर पर प्रयास करने का निर्णय लिया। इसके लिए एक कमेटी गठित की गई। कमेटी में सरपंच साजिद, पूर्व सरपंच आलम, नंबरदार मजीद, उमरदीन, अय्यूब, जहीर अब्बास, मौलाना नासिर, सद्दीक, जुहूर खान, जाकिर, हारून सहित अन्य ग्रामीणों को शामिल किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें