फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ संबंध बनाने के लिए शादी की: साजिद ने होटल में विवाह किया और शारीरिक संबंध बनाए, अब साथ रखने को नहीं राजी

Sun, 18 Jun 2023 10:42 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)

सार

पीड़िता ने बताया कि करीब दो माह पहले आरोपी युवक ब्रजघाट एक होटल में पहुंचा और वहीं पर छोड़कर जाने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के सिंभावली के युवक ने सीतापुर की युवती के साथ दोस्ती करने के बाद शादी की और शारीरिक संबंध बनाकर उसे छोड़ने का मामला सामने आया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

सीतापुर निवासी एक युवती ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ निवासी युवक से हुई थी। फरवरी 2022 में साजिद ने एक होटल में ले जाकर शादी कर ली। जिसके बाद शारीरिक संबंध भी बनाए। पीड़िता ने युवक से कई बार कहा कि वह वैठ गांव में घर पर जाकर रहे, लेकिन वह नहीं माना और अमरोहा क्षेत्र में किराए के घर में रहने लगा। 

पीड़िता ने बताया कि करीब दो माह पहले आरोपी युवक ब्रजघाट एक होटल में पहुंचा और वहीं पर छोड़कर जाने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि साजिद ने उसकी बनाई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन

पीड़िता ने इस संबंध में सिंभावली थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर संजय पांडेय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है, आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें