फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: गुरुवार को 14 घंटे बंद रहेगा हापुड़ रोड फाटक, बन सकती है जाम की स्थिति

Wed, 18 Oct 2023 10:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

हापुड़ रोड फाटक गुरुवार को 14 घंटे बंद रहेगा। इसकी सूचना आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय पुलिस, प्रशासन को भी दी गई है। 
 
विज्ञापन
रेलवे लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीनगर में हापुड़ रोड फाटक गुरुवार को सुबह आठ बजे से दस बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान रेलवे के परमानेंट वे के कर्मचारी ट्रैक की मरम्मत का काम करेंगे। इस बीच हापुड़ मोदीनगर की ओर जाने वाले लोग तिबड़ा रोड व सीकरी खुर्द रोड से होकर गुजरेंगे।

विज्ञापन


हालांकि, इस समय नवरात्र चल रहे हैं। सीकरी स्थित महामाया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में वहां जाम की स्थिति भी बन सकती है। इस बारे में रेलवे मेरठ इकाई के सेक्शन इंजीनियर सोनू तेवतिया ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत की वजह से फाटक 14 घंटे बंद रहेगा। इसकी सूचना आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय पुलिस, प्रशासन को भी दी गई है। सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें