फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर चलाने के लिए मांगा खर्च तो पत्नी को दिया तीन तलाक, 6 बच्चों के साथ निकाला घर से बाहर

Fri, 02 Aug 2019 05:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
तीन तलाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

हापुड़ के मोहल्ला निवासी किला कोना निवासी तलाक पीडि़ता ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर एसपी के समक्ष अपना दुखड़ा रोया है। पीड़िता ने एसपी से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला कोना निवासी सीमा की शादी 14 वर्ष पूर्व एक युवक से हुई थी। पहले पति से तलाक के बाद पीड़िता ने किठोर कस्बे के इस्लामाबाद निवासी व्यक्ति से शादी कर ली। व्यक्ति की भी पहली पत्नी की मौत हो गई थी।

व्यक्ति को पहली पत्नी से छह बच्चे थे, जिनका पालन पोषण वही कर रही थी। जबकि शादी के बाद उसने भी छह बच्चों को जन्म दिया। कुल मिलाकर वह पति के साथ रहकर 12 बच्चों का पालन पोषण कर रही थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लेकिन इसके बावजूद उसका पति उसे दहेज को लेकर आए दिन प्रताड़ित करता रहता था। उसकी मांग पूरी न होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती। आरोप है कि करीब पंद्रह दिन पहले पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से बाहर कर दिया।

तभी से वह थानों के चक्कर लगा रही है। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ  मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें