हापुड़ कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बदनौली निवासी एक बुजुर्ग ने वैवाहिक विज्ञापन देखकर अपनी पोती का रिश्ता तय कर दिया। आरोपी ने उसे झांसे में लेकर ऑनलाइन 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बदनौली निवासी दर्शन सिंह ने बताया उसने एक समाचार पत्र में आए वैवाहिक विज्ञापन को देखकर अपनी पोती का रिश्ता तय किया था। लड़के ने खुद का नाम अमित चौधरी बताया और टीटीई के पद पर होने की जानकारी दी।
बताया कि 28 जुलाई को अमित चौधरी ने दर्शन सिंह को फोन किया कि उसके भाई कर्ण चौधरी का एक्सिडेंट हो गया है, उसे पैसों की जरूरत है। दर्शन सिंह ने जन सुविधा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन अमित चौधरी को 75 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
बाद में अमित का फोन बंद हो गया, खोजबीन की तो पता चला उनके साथ ठगी हुई है। आरोपी का नाम अमित नहीं है, उसने अपना नाम भी गलत बताया है और उनसे पैसे लिए हैं। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।