फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख के इनामी बदमाश आशु जाट ने हापुड़ लाते वक्त किया भागने का प्रयास, रहा नाकाम

Tue, 08 Sep 2020 09:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

- संगीनों के साए में रातभर पूछताछ, पुलिस को मिले कई अहम राज
- कस्टडी रिमांड के लिए आज पुलिस कोर्ट में करेगी पेश 
- मुंबई से छह सदस्यीय टीम रविवार को हापुड़ के लिए हुई थी रवाना
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढाई लाख के इनामी बदमाश आशु जाट ने सोमवार देर रात हापुड़ लाते समय निजामपुर के पास भागने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार रात करीब 12 बजे जब पुलिस टीम आशु जाट को लेकर हापुड़ लौट रही थी उस दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निजामपुर हाईवे पर आशु ने लघु शंका के बहाने गाड़ी रुकवाई।

विज्ञापन


गाड़ी से उतरने के बाद आशु ने कांस्टेबल अंकुर धामा की पिस्टल छीनने का प्रयास किया। धक्का-मुक्की के बाद आशु भाग निकला। हालांकि पुलिस ने आरोपी को एक बार फिर दबोच लिया।

पुलिस घटना के दौरान किसी प्रकार की फायरिंग से इंकार कर रही है। इस मामले में देर रात कोतवाली में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। आज आशु को कस्टडी रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम मुंबई से हापुड़ लाई पुलिस
ढाई लाख का इनामी कुख्यात बदमाश आशु जाट देर रात सड़क मार्ग से हापुड़ लाया गया। हापुड़ में किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर एसपी सहित आला अधिकारियों ने उससे घंटों पूछताछ की। हालांकि रात होने के कारण उसे कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। अब मंगलवार को पुलिस उसे कस्टडी रिमांड में लेने के लिए कोर्ट में पेश करेगी।

 हापुड़ पुलिस के इनपुट पर मुंबई पुलिस ने शनिवार को उसे मुंबई के विले पार्ले इलाके से उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह भेष बदलकर फल बेच रहा था। आशु की गिरफ्तारी के बाद हापुड़ व मुंबई पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया था। इसके बाद हापुड़ की छह सदस्यीय पुलिस टीम उसे कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार देर शाम हापुड़ लेकर पहुंची।

हालांकि रात का समय होने के कारण आशु को न्यायालय में पेश नहीं किया जा सका। जिसके कारण उसकी पेशी के लिए मंगलवार सुबह तक का इंतजार करना पड़ेगा। आशु को पुलिस ने किसी अज्ञात स्थान पर रखा है। मिर्ची गैंग के खतरनाक इरादों को देखते हुए भी उसे रखने के स्थान को गुप्त रखा गया।

इस संबंध में एसपी संजीव सुमन ने बताया कि आशु रातभर पुलिस अभिरक्षा में रहेगा। इसके लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुबह आशु को न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस न्यायालय की अनुमति के बाद आशु को कस्टडी रिमांड पर लेगी। भाजपा नेताओं की हत्या व अन्य वारदातों के संबंध में आशु से पूछताछ की जाएगी। 

पेशी के दौरान रहेगी कड़ी सुरक्षा 
मंगलवार को ढाई लाख के ईनामी की पेशी के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहेंगे। मिर्ची गैंग जिस प्रकार से वारदातों को अंजाम देता है उसे देखते हुए पुलिस पूरी तरह से सतर्क रहेगी। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें